छोटे सरकार ने दादाजी धाम में की पूजा-अर्चना, मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा

खंडवा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन छोटे सरकार हेलीकॉप्टर से खंडवा पहुंचे और श्री धूनीवाले दादाजी धाम में बड़े दादाजी एवं छोटे दादाजी के चरणों में चादर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने नर्मदा माई के दर्शन किए तथा धूनी माई में आहुति देकर सभी की सुख-समृद्धि और दादाजी के भव्य मंदिर निर्माण के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद छोटे सरकार ने निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर में लगाए जाने वाले संगमरमर के पिलरों का अवलोकन कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

हरिहर भवन में संतों को कराई प्रसादी, भक्तों से मिले

दादाजी धाम से हरिहर भवन पहुंचकर छोटे सरकार ने साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराई तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और दादाजी भक्तों से आत्मीय मुलाकात की।

‘दादाजी की कृपा से शीघ्र बनेगा भव्य मंदिर’

छोटे सरकार ने कहा कि पूज्य दादाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। मंदिर के लिए संगमरमर के पिलर भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दादाजी की कृपा और सभी के सहयोग से मंदिर का निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा।

नवभारत की विशेष प्रस्तुति ‘दादाजी महिमा की धूनी’ की सराहना

इस खास अवसर पर छोटे सरकार को नवभारत द्वारा प्रकाशित विशेष अंक ‘दादाजी महिमा की धूनी’ की प्रति भेंट की गई। छोटे सरकार ने इसे आदरपूर्वक अपने मस्तक से लगाया और इस विशेष व सार्थक प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की।

विधायक कंचन तनवे ने जताई खुशी

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि दादाजी की इच्छा के अनुरूप मंदिर निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है। निर्माण सामग्री लगातार पहुंच रही है और संगमरमर के पिलरों का पूजन भी किया जा चुका है। उन्होंने भगवान से मंदिर निर्माण शीघ्र पूर्ण होने की प्रार्थना की।

‘यह केवल मंदिर नहीं, पूरे खंडवा की आस्था का केंद्र’

डॉ. अनिल दशोरे ने कहा कि यह निर्माण कार्य केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि पूरे खंडवा की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने ट्रस्ट एवं निर्माण समिति के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए निर्माण कार्य को और गति देने का आह्वान किया। साथ ही मीडिया से भी सकारात्मक सहयोग देने की अपील की।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, मदन भाऊ, राजेश डोंगरे, प्रमोद जैन, मुकेश तनवे, सुनील जैन, त्रिलोक यादव, मंगल यादव, राजेश थापक, परमजीत सिंह नारंग, तपन डोंगरे, शांतनु डोंगरे, मनीष गुप्ता, लोकेश पचोरी, संजय चौबे, आरती चौहान, ज्योति दिलीप दशोरे, हिमांशु अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हनुमान मंदिर में किए दर्शन

दादाजी धाम से रवाना होने के बाद छोटे सरकार किशोर नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे वे खंडवा से रवाना हो गए।

Next Post

चंबल क्षेत्र बनेगा रोजगार का नया मुकाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Fri Jul 31 , 2026
झाबुआ । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चम्बल के क्षेत्र को रोजगार का नया मुकाम बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए ग्वालियर में प्रदेश की उद्योग नीति के तहत 14 हजार करोड़ से अधिक रुपए का एमओयू किया गया है। केंद्र […]

You May Like