ट्रंप ने दिल्ली के उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को दी बधाई

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल का पदभार संभालने पर तरनजीत संधू को बधाई दी।

श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ”दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई।”

उन्होंने कहा कि एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका में पूर्व राजदूत के रूप में तरनजीत संधू ने हमेशा अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। श्री ट्रंप ने कहा, ”दिल्ली की प्रगति का नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं।”

तरनजीत सिंह संधू, जो दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं, फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत रहे। उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य किया है।

 

 

Next Post

करण जौहर की उड़ता तीर में दिखेगा नया ट्विस्ट, आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की जोड़ी करेगी धमाल

Fri Apr 17 , 2026
करण जौहर की फिल्म ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहली बार साथ नजर आएंगे। ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए नया प्रोजेक्ट लेकर […]

You May Like

मनोरंजन