आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत 

सीधी ।जिले के थाना अमिलिया थानांतर्गत ग्राम बघोड़ी में आज बुधवार को करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त अधेड़ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बघौडी निवासी राम सुंदर पटेल पिता छोटकउ पटेल उम्र 58 वर्ष धान की रोपाई के लिए घर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत में धान का रोपा लगाने गये हुए थे।अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई । लोगों ने अमिलिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दिया । पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर मर्ग विवेचना में जुट गई।

Next Post

भोपाल में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 552.75 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल। आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 552.75 बल्क लीटर अवैध विदेशी और देशी शराब जब्त की है। अभियान के दौरान चार वाहनों को भी जब्त किया गया। विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम […]

You May Like