भोपाल में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 552.75 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 552.75 बल्क लीटर अवैध विदेशी और देशी शराब जब्त की है। अभियान के दौरान चार वाहनों को भी जब्त किया गया। विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण तथा परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में आबकारी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Next Post

सेल्समैन को सोते समय सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

Wed Jul 22 , 2026
सीधी। जिले की कुशमी तहसील के ग्राम पंचायत करैल अंतर्गत मच्छरकटा निवासी एवं केशलार शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन देवेंद्रनाथ यादव 38 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार देवेंद्रनाथ यादव सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 12 […]

You May Like