
सीधी। जिले की कुशमी तहसील के ग्राम पंचायत करैल अंतर्गत मच्छरकटा निवासी एवं केशलार शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन देवेंद्रनाथ यादव 38 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार देवेंद्रनाथ यादव सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उन्हें बिस्तर पर सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। देवेंद्रनाथ यादव अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
