23 को लहार और ग्वालियर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भिंड:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 23 मई को होने वाला भिंड और ग्वालियर दौरा फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री अब दंदरौआ व बरही नहीं जाएंगे। वे लहार में ही सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 मई को हेलीकॉप्टर से सीधे लहार पहुंचेंगे।

वे यहां दोपहर तीन बजे से मां मंगला देवी मंदिर के बगल से स्थित पुराने सीएम राइज स्कूल परिसर में स्व सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बता दें, कि अभी तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लहार के अलावा दंदरौआ धाम और बरही में भी प्रस्तावित था। लेकिन इन दोनों जगह का कैंसिल कर दिया गया है। इसी दिन मुख्यमंत्री ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह की बेटी के विवाह कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Next Post

कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू की मौत

Wed May 21 , 2025
ग्वालियर: भिंड से ग्वालियर के आईटीएम हॉस्पिटल जा रही सास बहू को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। ग्वालियर-झांसी रोड हाइवे पर बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सास-बहू की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। […]

You May Like