रोटरी ट्रस्ट को मिली अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस, मंत्री काश्यप ने किया लोकार्पण

रतलाम। गंभीर हृदय रोगियों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक निधि से प्रदत्त अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस का रविवार को लोकार्पण किया गया। रोटरी क्लब रतलाम मंडल-3040 एवं रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने एम्बुलेंस का शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि रोटरी ने सेवा के क्षेत्र में स्वयं को विश्व स्तर पर स्थापित किया है। गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है, जिससे समाज में सेवा के नए आयाम स्थापित होते हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जरी सुविधा शुरू कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि करीब 48.62 लाख रुपये लागत की इस कार्डियक एम्बुलेंस में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं। इसका संचालन रोटरी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा तथा मरीजों को न्यूनतम दरों पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से पूर्व में प्राप्त एम्बुलेंस ने पिछले तीन वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवाएं प्रदान करते हुए साढ़े तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है।

कार्यक्रम में रोटरी मंडलाध्यक्ष सुखदेव सिंह घुम्मन, संस्कार कोठारी, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे सहित रोटरी ट्रस्ट और क्लब के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया।

Next Post

स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्वालियर कांग्रेस का रोशनीघर पर 15 जून को "हल्ला बोल

Sun Jun 7 , 2026
ग्वालियर। आगामी 15 जून को स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्वालियर कांग्रेस रोशनी घर पर “हल्ला बोल” आंदोलन करेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के संदर्भ में कल सोमवार 8 जून को दोपहर 12 बजे ग्वालियर शहर के सभी कांग्रेस पार्षद एवं वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की बैठक शिंदे की […]

You May Like