वीकेंड पर पुलिस सख्तः 150 से ज्यादा ड्रिंक एंड ड्राइव में धराए

इंदौर: वीकेंड पर शहर में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया. शनिवार रात की कार्रवाई में 150 से अधिक वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा. सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपए के चालान बनाए.पुलिस द्वारा बाणगंगा, पलासिया, संयोगितागंज, तुकोगंज, छत्रीपुरा और विजयनगर सहित प्रमुख चौराहों व हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एक साथ सघन चेकिंग की गई.

इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ाए. विजयनगर सर्कल में ही 60 से अधिक लोग कार्रवाई की जद में आए, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान दीपमाला ढाबे के पास विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाया था, जहां बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में आधे से अधिक दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं, जबकि बाकी कार चालक हैं.

कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा
सिर्फ ड्रिंक एंड ड्राइव ही नहीं, बल्कि पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी. कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके डोजियर भरवाए. इसके अलावा जिलाबदर बदमाशों के घरों पर भी दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

Next Post

धमाकों से दहला तुर्की, दो इमारतें ढही, एक की मौत और कई घायल

Mon Mar 23 , 2026
इस्तांबुल के फातिह जिले में गैस विस्फोट से दो इमारतें ढह गईं, एक व्यक्ति की मौत और कई घायल हुए। बचाव जारी है, जबकि मिडिल ईस्ट तनाव से तेल कीमतें प्रभावित हैं। तुर्की के इस्तांबुल के फातिह जिले में रविवार को प्राकृतिक गैस विस्फोट की एक गंभीर घटना सामने आई, […]

You May Like