अंकुश बहुगुणा के साथ हुई घटना पर भड़कीं कुब्रा सैत, बोलीं – “लोगों को अपनी जिंदगी जीने दो”

मुंबई, 18 मई (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा के साथ लंदन में हुई कथित होमोफोबिक घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से संवेदनशीलता और स्वीकार्यता दिखाने की अपील की है। हाल ही में अंकुश बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि लंदन की सड़कों पर ऑल-पिंक आउटफिट और एक्सेसरीज़ पहनकर निकलने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और असहज व्यवहार किया। अंकुश ने इस अनुभव को “लंदन की सड़कों पर होमोफोबिया” बताते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें डरा और असुरक्षित महसूस कराया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंकुश का समर्थन किया और भेदभावपूर्ण व्यवहार की आलोचना की। इसी बीच कुब्रा सैत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा कर घटना की निंदा की।

कुब्रा ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे दुख है कि तुम्हें यह सब झेलना पड़ा। तुम्हारी आंखों में डर और असुरक्षा साफ दिख रही थी। इसे साझा करने के लिए शुक्रिया। लंदन के लोगों, थोड़ा समझदारी दिखाओ और इंसानों को अपनी जिंदगी जीने दो। और अंकुश बहुगुणा, तुम्हारा लुक बहुत शानदार है।”
कुब्रा सैत लंबे समय से एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थन में मुखर रही हैं और सुरक्षित एवं स्वीकार्य माहौल की वकालत करती रही हैं, जहां लोग बिना डर और जजमेंट के खुद को खुलकर व्यक्त कर सकें। सोशल मीडिया पर उनकी इस प्रतिक्रिया को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

.....

Next Post

खाकी पर उठे सवाल: पुलिस चौकी पहुंचे भिखारी के पास से भारी नकदी गायब, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Mon May 18 , 2026
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम दुनावा में एक भिखारी के पास बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की बाद उक्त रुपए कहां गायब हो गए, जिसका वीडियो वायरल होने की बाद मामला गरमा गया है। बताया जाता है शुक्रवार रात ग्राम दुनावा के कुछ स्थानीय लोग भिखारी के पास काफी नकदी होने […]

You May Like