
छिंदवाड़ा. आज देहात थाना पुलिस ने परासिया रोड़ पर लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई कर 3700 रुपए का संमन शुल्क वसूल किया. थाना देहात पुलिस द्वारा टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों को चेक किया गया है । टू व्हीलर वाहन चालकों को वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाने हेतु समझाइए दी गई एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों को वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट लगाने के लिए बताया गया । चेकिंग के दौरान अनाधिकृत रूप से 02 ब्लैक फिल्म लगी कारों से ब्लैक फिल्म हटाकर मोटर व्हीकल के तहत चालानी कार्रवाई की एवं 09 बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की कुल 11 वाहनों के विरुद्ध 3700 रुपए का संमन शुल्क राशि वसूल की गई। वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों एवं संकेत चिन्हों का पालन करने के संबंध में बताया गया कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, स.उ.नि नितेश ठाकुर , आरक्षक तरुण मरकाम, महिला आरक्षक राजकुमारी ,महिला आरक्षक संगीता शामिल रहे।
