ईंटखेड़ी में नमाज़ के साथ आलमी तब्लीगी इज्तेमा का आगाज़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों ज़ायरीन

 

 

भोपाल: राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद नमाज़ के साथ आलमी तब्लीगी इज्तेमा का विधिवत शुभारंभ हुआ। जैसे ही इज्तेमा की शुरुआत की घोषणा हुई, मैदान में मौजूद हजारों ज़ायरीन ने एक साथ नमाज़ अता की और अमन-चैन की दुआएँ मांगी।

इज्तेमा के पहले ही दिन से देश-विदेश से आने वाली जमातों का सिलसिला तेज़ हो गया है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के इलाकों में मार्ग परिवर्तित कर आवागमन सुचारु रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं।

नगर निगम व प्रशासन द्वारा पेयजल, साफ-सफाई, रोशनी और पार्किंग की व्यवस्थाएँ भी दुरुस्त की गई हैं।इज्तेमा के दौरान तीन दिन तक धार्मिक तकरीरें, दुआ और विशेष शिक्षाएं दी जाएंगी। अनुमान है कि लाखों की संख्या में लोग आयोजन में शामिल होंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोर तलाई में रबड़ी और इंदौर राजवाड़ा में पोहे का लिया स्वाद

Fri Nov 14 , 2025
  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील स्थित ग्राम मोर तलाई पहुंचकर हेलीपैड पर स्थानीय लोगों द्वारा परोसी गई रबड़ी का स्वाद चखा। ग्रामीणों ने बताया कि यह पारंपरिक तरीके से बनाई गई रबड़ी क्षेत्र की विशेषता है। मुख्यमंत्री ने इसके स्वाद की […]

You May Like