
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील स्थित ग्राम मोर तलाई पहुंचकर हेलीपैड पर स्थानीय लोगों द्वारा परोसी गई रबड़ी का स्वाद चखा। ग्रामीणों ने बताया कि यह पारंपरिक तरीके से बनाई गई रबड़ी क्षेत्र की विशेषता है। मुख्यमंत्री ने इसके स्वाद की सराहना करते हुए स्थानीय महिलाओं और युवाओं की पहल की तारीफ की।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में रुककर शहर की पहचान बन चुके स्वादिष्ट पोहे का आनंद भी लिया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर इंदौर की खाद्य परंपरा की प्रशंसा की। उनके इस सहज व्यवहार से स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए।
