पांच कर्मचारियों को नोटिस, चार की सेवा समाप्त और चार कर्मचारी निलंबित

ग्वालियर। नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए पांच नियमित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, चार आउटसोर्स सफाई श्रमिकों की सेवा समाप्त और चार कर्मचारियों को निलंबित किया है।

अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के तहत वार्ड 21 के सफाई संरक्षक अर्जुन पुत्र मुन्ना, वार्ड 24 के सफाई संरक्षक सुनील पुत्र गिरीश, वार्ड 58 के सहायक वार्ड हेल्थ ऑफीसर अजय पुत्र कमलेश, वार्ड 18 के सफाई संरक्षक अनूप पुत्र रमेश, और वार्ड 4 के प्रभारी वार्ड हेल्थ ऑफीसर सोनू मोरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर निगम ने चार आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की सेवाएं एजेंसी को वापस कर दी हैं। इनमें वार्ड 58 के प्रसांत/संजय, वार्ड 59 के यशोदा/मुकेश, वार्ड 14 के मोनू/राकेश, और वार्ड 30 के अर्जुन/महादेव शामिल हैं। आदेश में संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि इनकी जगह नए श्रमिक तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

*चार कर्मचारी निलंबित*

इसके अलावा, सफाई व्यवस्था में लगातार लापरवाही और अनुपस्थिति के चलते दो उप स्वच्छता पर्यवेक्षक और दो सफाई संरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों में उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित खरे (ग्रामीण क्षेत्र), रवि मेवाती (वार्ड 16) तथा सफाई संरक्षक कुनाल पुत्र मनोज और सोनू पुत्र कल्लू शामिल हैं।

*अपर आयुक्त ने दी चेतावनी*

अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या लापरवाह पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

मृतक का शव रखकर अस्पताल के सामने लगाया जाम

Fri Nov 14 , 2025
रीवा। शहर के चोरहटा थाना अन्तर्गत करहिया मंडी में ठेला लगाने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई थी. संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई. आक्रोशित परिजन अस्पताल के गेट के सामने शव रखकर सुबह 11.30 बजे जाम लगा दिया. परिजन आरोपी की गिरफ्तारी […]

You May Like