अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत युवा-वृद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

ओंकारेश्वर, अटल वयो अभुदय योजना के तहत शांतिनिकेतन आश्रम ओंकारेश्वर में युवा-वृद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ,स्कूल बच्चों द्वार विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें कविता भाषण एवं नुकड न भीड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, वही वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्धजनो द्वारा अपने अनुभव को बच्चों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वार सभी बच्चों को गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा इस कार्यक्रम की सभी अथितियों द्वारा सराहना की गई एवं इसे एक नई पहल बताया गया ,सभी वृद्धजनों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष श्रीमान अन्तर सिंह जी बारे, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा जी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश जी शर्मा , ब्रह्म कुमारी ओम शांति से जमा दीदी एवं सामाजिक न्याय विभाग से प्रमोद मुजाल्दे एवं बाबू पंचोर जी उपस्थित रहे, मंच संचालन संजय जी बिरला द्वार किया गया एवं आभार संजय जी खत्री द्वार माना गया।

Next Post

विद्यालय परिसर में रद्दी जलाने से बड़ा हादसा - कचरे की आग पर कूदते समय 8वीं का छात्र 50% झुलसा

Tue Nov 3 , 2026
बरगवां (जैतहरी)। विकासखंड जैतहरी अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बरगवां में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के चलते एक मासूम छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। *घायल छात्र की पहचान* घायल छात्र की पहचान आयुष गुप्ता, पिता स्वर्गीय प्रवीण गुप्ता, कक्षा 8वीं के रूप में हुई है। बताया जा रहा […]

You May Like