जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने मांडवा टेंडर 2 रामपुर में दबिश देकर बोरियों में रखा शराब का जखीरा समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है।गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि मांडवा टेंडर 2 रामपुर में दबिश देकर धर्मेन्द्र उइके पिता मुन्नालाल उइके 26 वर्ष निवासी टेंडर 2 माडवा रामपुर को पकड़ा गया.
जिसके कब्जे में रखी तीनों बोरियों की तलाशी लेने पर 334 पाव देशी शराब रखी मिली, आरोपी धर्मेन्द्र उइके के कब्जे से 334 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
