चीन से मुकाबले के लिए भारत में अधिक सिनेमा हॉल जरूरी: आमिर खान

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) भारत विश्व में फिल्मों का सबसे बड़ा निर्माता होने के बावजूद सिनेमा स्क्रीन की संख्या के मामले में चीन और अमेरिका से काफी पीछे है। अभिनेता आमिर खान ने देश में अधिक सिनेमा हॉल स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। ‘वैरायटी इंडिया’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में आमिर खान ने कहा कि भारत एक विशाल देश है, जहां हर राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति और फिल्म उद्योग है। ऐसे में देशभर में फिल्मों की पहुंच बढ़ाने के लिए अधिक सिनेमा हॉल और प्रदर्शन केंद्रों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “अगर हमें चीन जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करनी है तो हमें अपने स्क्रीन की संख्या बढ़ानी होगी। चीन के पास लगभग एक लाख स्क्रीन हैं, जबकि भारत में केवल करीब 9,000 स्क्रीन हैं। हम उनके मुकाबले आउटलेट के मामले में दसवां हिस्सा भी नहीं हैं।”

आमिर ने बताया कि चीन में बड़ी फिल्में केवल घरेलू बाजार से ही अरबों डॉलर का कारोबार करती हैं। “चीन में एक बड़ी फिल्म सिर्फ वहां के बाजार से ही दो अरब अमेरिकी डॉलर तक का व्यवसाय कर लेती है। जब तक हम अपनी स्क्रीन संख्या नहीं बढ़ाएंगे, तब तक कारोबार में जमीनी स्तर पर विस्तार नहीं होगा।”
उन्होंने हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि यह फिल्म 5,000 की बजाय 15,000 स्क्रीन पर रिलीज होती, तो इसका व्यवसाय और भी अधिक हो सकता था। उनके अनुसार, भारत के कई जिलों में आज भी एक भी सिनेमा स्क्रीन नहीं है, जिससे फिल्मों की पहुंच सीमित हो जाती है।
आमिर खान का मानना है कि देश में सिनेमा हॉल की संख्या बढ़ने से फिल्म उद्योग के आधार का विस्तार होगा और कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी।

Next Post

ट्रेन में मासूम बच्ची की तबीयत बिगडी,उपचार के दौरान चिकित्सालय में हुई मौत

Sun Feb 8 , 2026
पांढुरना। संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मासूम बच्ची की तबीयत खराब होने की सूचना पर पांढुरना स्टेशन पर इस ट्रेन को रोककर परिजनों के साथ इसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे,जहां उपचार के दौरान इस तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बिहार […]

You May Like