फिल्म रंग दे बसंती के प्रदर्शन के 20 साल पूरे होने पर मेकर्स ने रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

मुंबई, 07 फरवरी (वार्ता) फिल्म रंग दे बसंती के प्रदर्शन के 20 साल पूरे होने पर मेकर्स ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित रंग दे बसंती के प्रदर्शन के 20 साल पूरे हो गये हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिनी जाती है।आमिर खान, आर. माधवन, सिद्धार्थ सूर्यनारायण, सोहा अली खान, शर्मन जोशी, कुणाल कपूर, अनुपम खेर और अतुल कुलकर्णी जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म आज भी एक नेशनवाइड फेनोमेनन बनी हुई है, जो अपनी ताकतवर कहानी और बेबाक आवाज़ के ज़रिए लगातार बातचीत छेड़ती है और दर्शकों से गहराई से जुड़ती है।

छह फरवरी को मुंबई में आयोजित की गयी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ आमिर खान, कुणाल कपूर, सोहा अली खान, सिद्धार्थ सूर्यनारायण और शर्मन जोशी भी शामिल हुये। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित रंग दे बसंती कुछ बेफिक्र युवाओं की कहानी है, जिनकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वे स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री पर काम करते हैं। जैसे-जैसे वे क्रांतिकारियों के किरदारों में खुद को ढालते हैं, उन्हें भ्रष्टाचार और अन्याय की सच्चाई का एहसास होता है, जो उन्हें एक मजबूत और असरदार कदम उठाने के लिए मजबूर कर देता है और यही फैसला उनकी ज़िंदगियों की दिशा हमेशा के लिए बदल देता है।

Next Post

बोमन ईरानी ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ के अनदेखे पल साझा किए

Sat Feb 7 , 2026
मुंबई, 07 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे होने पर अपने प्रशंसकों के साथ अनदेखे पलों को साझा किया है। फिल्म द मेहता बॉयज की पहली सालगिरह परबोमन ईरानी ने एक […]

You May Like