नौकरानी ने चुराए थे 12.70 लाख के जेवर

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत नव निवेश कॉलोनी में मयंक सिंह ठाकुर के घर हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नौकरानी ने जेवर चुराकर ज्वेलर्स की दुकान में बेचे थे। मामले में पुलिस ने जेवर चोरी करने वाली नौकरानी एवं चुराये हुये जेवर खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। साथ ही चुराये हुये सोने चांदी के के जेवर कीमती 12 लाख 70 रूपये के जप्त कर लिए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री पल्लवी शुक्ला ने कंट्रोल रूम में खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपिया (नौकरानी) मनीषा कहार पिता स्व मनीष कहार निवासी हनुमानवार्ड करेली जिला नरसिंहपुर को जेल भेज दिया गया है। जबकि चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स विपिन उर्फ अभिषेक सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी, निवासी नीमखेड़ा गौर थाना बरेला को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी गए सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

रांझी से किशोरी किडनैप, हनुमानताल से किशोर गायब

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर: रांझी से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया जबकि हनुमानताल से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।रांझी पुलिस […]

You May Like