जबलपुर: रांझी से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया जबकि हनुमानताल से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।रांझी पुलिस ने बताया कि शांति नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 20 वर्षीय और छोटी बेटी 17 वर्ष की है। बीती रात्रि दोनो बेटियां सो गई थी।
सुबह बड़ी बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बहन कमरे में नहीं है। जिसकी तलाश किये पर पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर उसकी बेटी का अपहरण ले गया है। इसी प्रकार हनुमानताल पुलिस के मुताबिक चांदी चौक निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दस वर्षीय पुत्र स्कूल से अपने दोस्त की साईकिल लेकर आया था जिसे बोला की दोस्तो की साईकिल लेकर क्यो आते हो इसी बात पर से बेटा बिना बताये चला गया। आसपास मोहल्ले एवं रिश्तेदारी में पतासाजी किया लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
