दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम में मुठभेड़ के बाद दो लोगों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के नजफगढ़ में हुई हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

मुठभेड़ में मोहित जाखड़ और जतिन राजपूत नामक दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। कुल छह राउंड गोलियां चलाई गईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए यह सीआईए गुरुग्राम और स्पेशल सेल का संयुक्त अभियान था।

अधिकारी ने कहा, “हमें अपराधियों के बारे में सूचना मिली और गुरुग्राम में जाल बिछाया गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 4:30 बजे सेक्टर 99 के पास हुई। दोनों आरोपी चार जुलाई को नजफगढ़ में हुई नीरज तेहलान की हत्या के मामले में वांछित थे। दोनों को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 99 से गिरफ्तार किया गया।”

आरोपियों ने कुल छह राउंड फायर किए, जिनमें से एक हेड कांस्टेबल नरपत की बुलेटप्रूफ जैकेट और दूसरी एसआई विकास के बाएं हाथ में लगी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनके पास से दो लोडेड पिस्तौल, पांच ज़िंदा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की गई। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Next Post

विस्तार योजना के विरोध में आदिवासी समाज का आंदोलन का ऐलान

Fri Sep 26 , 2025
इटारसी। जनपद पंचायत केसला से जुड़े लगभग 15 गांवों में चल रही विस्तार योजना का सर्व आदिवासी समाज संगठन कड़ा विरोध कर रहा है। समाज का कहना है कि वे जंगल के मूल निवासी और रखवाले हैं, लेकिन विस्थापन के बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहते हैं। संगठन के […]

You May Like