विस्तार योजना के विरोध में आदिवासी समाज का आंदोलन का ऐलान

इटारसी। जनपद पंचायत केसला से जुड़े लगभग 15 गांवों में चल रही विस्तार योजना का सर्व आदिवासी समाज संगठन कड़ा विरोध कर रहा है। समाज का कहना है कि वे जंगल के मूल निवासी और रखवाले हैं, लेकिन विस्थापन के बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहते हैं।

संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद वारिवा ने बताया कि लगातार बैठकें कर योजना का विरोध किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी परिवारों का जंगल से गहरा नाता है, जिसे कोई योजना नहीं तोड़ सकती।

नेता फागराम सेलूकर और तारा वरकड़े ने बताया कि समाज में गहरा आक्रोश है और इसी को मुखर करने के लिए 8 अक्टूबर 2025 को नर्मदापुरम जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में सीतापुरा गांव में हुई बैठक में लिया गया।

विरोध प्रदर्शन में नर्मदापुरम के साथ-साथ बैतूल और हरदा जिलों से भी आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव प्रचार अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

 

Next Post

हत्या से बेमेतरा में तनाव, सोशल मीडिया विवाद में युवक की जान गई

Fri Sep 26 , 2025
बेमेतरा,26 सितंबर (वार्ता) बेमेतरा जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। ग्राम लालपुर निवासी 23 वर्षीय टार्जन गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित सतनामी समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने का घेराव कर आरोपियों […]

You May Like

मनोरंजन