शहबाज ने युद्ध की कार्रवाई बताया, भारत का जवाब देने की बात कही

इस्लामाबाद, 07 मई (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवादी ठिकानों पर भारत की गोलाबारी को ‘युद्ध की कार्रवाई ’बताते हुए कहा है कि उनका देश जवाब दे रहा है।

श्री शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बुधवार को कहा, “पाकिस्तान को भारत के इस ‘एक्ट ऑफ वार’ का माकूल जवाब देने का पूरा हक है और जवाब दिया जा रहा है।”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 25 पयटकों और एक नेपाली सहित 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। उसके जवाब में भारतीय प्रतिरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीती रात कम से कम नौ आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की।

भारत में स्पष्ट किया है उसने पाकिस्तान के किसी सैनिक ठिकाने पर आक्रमण नहीं किया है और इसकी करवाई युद्ध भड़काने वाली नहीं है।

Next Post

आपरेशन सिंदूर पर भजनलाल ने कहा "भारत माता की जय"

Wed May 7 , 2025
जयपुर 07 मई (वार्ता) जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर आपरेशन सिंदूर चलाकर उन्हें ध्वस्त करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं मंत्रियों ने ‘भारत माता की जय’ कहकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है वहीं […]

You May Like