पारदर्शिता एवं लोगों के संतुष्ट होने पर ही विस्थापन

सिंगरौली: पीएचई एवं जिले प्रभारी मंत्री संपतिया उईके के जिले के प्रवास पर आज एनसीएल गेस्ट हाउस पहुंची। जहां एनसीएल द्वारा अधिग्रहण की जा रही सरकारी भूमि एवं भूमि, एग्रीमेंट की भूमि पर कई वर्षों से घर बना कर निवास कर रहे विस्थापितों ने ज्ञापन सौप कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।विस्थापन के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री ने स्थानीय पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नही होगा।

पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के संतुष्ट होने के बाद विस्थापन किया जायेगा। किसी के साथ अन्याय न हो सभी के साथ न्याय हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है। प्रभावितो को उचित मुआवजा मिले इसके लिए बार-बार समीक्षा बैठक की जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा एनसीएल प्रबंधन के साथ लगातार बैठके की जा रही है। वहीं विधायक रामनिवास शाह ने भी उन्हें आश्वासन देते हुए कहा है कि हम लोग कई दिनों से इस विस्थापन के मुद्दे को सुलझाने में लगे हुए हैं।

Next Post

चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा

Thu Apr 3 , 2025
बीजिंग 03 अप्रैल (वार्ता) चीन ने कहा है कि वह अमेरिकी आयात शुल्क का कड़ा विरोध करता है और अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘चीन इसका […]

You May Like