नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय रोलर स्केटिंग टीम ने पैराग्वे की राजधानी (असुनसियन) में आयोजित वर्ल्ड स्केट गेम्स में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित सात पदक जीतकर इतिहास रचा है। पैराग्वे से मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स का आज यहां सम्मान किया गया।
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तुलसी राम अग्रवाल ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बताया कि भारतीय स्पीड रोलर स्केटर्स ने पहली बार 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ समेत 7 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है इसलिए वे गर्मजोशी से स्वागत और जश्न के हकदार हैं।
तुलसी राम अग्रवाल ने बताया कि भारत इस खेल में तेजी से उभरता हुआ देश है और उनके लिए यह बड़ी ख़ुशी की बात है कि भारत 2027 में 21वीं एशियन चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा ।
भारत के पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
रोड रेस परिणाम
मैराथन (सीनियर पुरुष): आनंद कुमार वी -स्वर्ण पदक
एक लैप (जूनियर पुरुष): अनिरुद्धन विनोद- स्वर्ण पदक
एक लैप (जूनियर पुरुष): लोहनाथ अरुण प्रसाद – रजत पदक
ट्रैक परिणाम
1000 मी (सीनियर पुरुष) : आनंद कुमार -रजत पदक
ड्यूअल टीटी 200 मी (जूनियर पुरुष): अनिरुद्धन विनोद- रजत पदक
500 मी प्लस डी (सीनियर पुरुष) : आनंद कुमार -कांस्य पदक
3000 मी रिले (जूनियर महिला रिले टीम) : कांस्य पदक
(लक्षिता आर एस, रुतवा प्रकाश, प्रगति सिवाबालन और चरिता श्री मंडेपुडी)