शादीशुदा सत्यप्रकाश ने लिव इन रिलेशन में रह रही पार्टनर नर्सिंग ऑफिसर की हत्या

भिंड: सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर स्वयं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने की साजिश रची। पुलिस की सख्ती पर उसने बिहार निवासी और नर्सिंग ऑफीसर स्नेहलता की हत्या कर शव को यूपी की पचनदा में नदी में फेंकना स्वीकार किया है।पुलिस टीम शव की तलाश कर रही है। पहले से शादी शुदा और निसंतान सत्यप्रकाश का कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्नेहलता से संपर्क हुआ था ।तब से लिव इन रिलेशनशिप में रहने से दोनों का एक बेटा भी हुआ। पत्नी से विवाद के चलते सत्यप्रकाश ने साजिश रची और 8 अक्टूबर को बेटे को अपनी पत्नी को सौंप दिया। इसके बाद वह स्नेहलता को कानपुर घुमाने के बहाने एंबूलेंस ड्राइवर राजवीर खन्ना और एक अन्य साथी के साथ ले गया और रास्ते में हत्या कर दी।
पर्चा भी छपवाया
सत्यप्रकाश ने सिटी कोतवाली पुलिस को लिखित में आवेदन देते हुए स्नेहलता के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई। साथ ही, इसने पर्चा भी छपवा लिया। लेकिन पुलिस ने जब पड़ताल की, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। लापता युवती की हत्या करने की जानकारी सामने आई है। उसके शव को तलाश किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Next Post

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह दे रहे बालिकाओं एवं महिलाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 500 बालिकाओं की भागीदारी

Thu Oct 15 , 2026
ग्वालियर: बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर हेरिटेज एवं दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार से शासकीय केआरजी कॉलेज, ग्वालियर में तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम […]

You May Like

Play sound