दबंगों ने मोक्षधाम पर किया कब्जा, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

छिन्दवाड़ा। रसूकदारों की नजर जमीनों पर दौड़ रही। जहां देखो सरकारी जमीनों पर कब्जा और आदिवासी की जमीन हथियाने में लगे हुए है। अब इन रसूकदारों ने मोक्षधाम की जमीन को भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं मोक्षधाम की जमीन पर किए गए कब्जे का विरोध करने पहुंचे लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस चौकी में पहुंचे तो पीडि़तों की सुनवाई नहीं हुई। दरअसल हमलावर सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग बताए जा रहे थे। यह कथन ग्राम जटलापुर के निवासियों ने कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन देते समय दिए। उन्होंने सम्पूर्ण मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के साथ ही ग्राम के मोक्षधाम को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग भी रखी।

बता दें कि ग्राम जटलापुर निवासी दिनेश, सीताराम, सुभाष वर्मा, मनेश वर्मा, मनोज, राधेश्याम लोधी, रविन्द्र वर्मा, बलवान, पंकज व राजा वर्मा के द्वारा दिनांक 21 मई की रात करीब 8.30 बजे लोहे की राड व तलवार से ग्राम के निवासी रमन ठाकुर, राजेश ठाकुर, पतिराम यादव, तरूण गिर, राकेश ठाकुर, धर्मेन्द्र वर्मा, सुमेन्द्र वर्मा, क वर्मा, सुजीत गिर, हरि वर्मा को अपशब्द कहते हुए गम्भीर मारपीट कर जाने से मारने का प्रयास किया गया। समस्त पीडि़तों ने धरमटेकड़ी चौकी पहुंचकर प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में के चलते अपराध पंजीबद्ध नहीं किया। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपशब्द कहते हुए मारपीट करना, दंगा, बलवा व हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए साथ ही शासकीय भूमि पर निर्मित मोक्षधाम व स्कूल पहुंच मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराए। आरोपीगण अपराधिक प्रवृत्ति के लोग है जो आए दिन ग्राम में विवाद कर माहौल खराब करने का काम करते हैं।

प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान ००००

ग्रामीणों ने बताया कि जब आरोपीगण के द्वारा मोक्षधाम व स्कूल पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण किया जा रहा था, उसकी सूचना प्रशासन को दी, लेकिन उन्होंने कोई कान और ध्यान नहीं दिया। विवाद होने पर शासन और प्रशासन आरोपियों के साथ खड़ा होकर उन्हें बचाने में जुटा है इससे पुलिस और प्रशासन की निष्पक्षता पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।

Next Post

डांस फ्लोर से शुरू हुआ विवाद, नकाबपोश युवकों ने बरसाए पत्थर

Mon May 25 , 2026
रतलाम। मोती नगर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। डांस कार्यक्रम के दौरान शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट और फिर पथराव तक पहुंच गई। देर रात हुए हंगामे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार […]

You May Like