लागत बढ़ने से संकट में उद्योग, सरकार दे बिजली और टैक्स में रियायत: पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र लिखकर 1 अप्रैल 2026 से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव तेजी से बढ़ेगा।

पटवारी ने मीडिया रिपोर्ट्स और औद्योगिक संगठनों से मिले इनपुट्स का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल और अन्य एफएमसीजी उत्पादों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने इसके लिए कच्चे माल, खासकर पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कीमतों में तेज वृद्धि, साथ ही ऊर्जा, एलपीजी और परिवहन लागत में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि फुटवियर और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों की कई औद्योगिक इकाइयां गंभीर दबाव में हैं, जिससे हजारों करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ रहा है। पटवारी ने उपभोक्ताओं पर “दोहरी मार” का भी उल्लेख किया, जिसमें कंपनियां कीमतें बढ़ाने के साथ-साथ पैकिंग का आकार भी कम कर रही हैं।

स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार से उद्योगों के लिए राहत पैकेज घोषित करने, एमएसएमई को कर और बिजली में रियायत देने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की हैं।

Next Post

​गौतम नगर में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से तीन वार, हालत गंभीर

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. […]

You May Like