गुना के 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

गुना: खेल जगत में जिले का मान बढ़ाते हुए गुना स्पोर्ट्स अकादमी के 11 खिलाड़ियों का चयन 48वीं राष्ट्रीय सीनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 16 अगस्त 2025 से रांची (झारखंड) में शुरू होगी। चयनित खिलाड़ियों में अमन मांझी (कप्तान, मध्यप्रदेश टीम), अदनान खान, उदित झा, यशराज धूरिया, राजरस जामौर, निकुंज पराशर, काजल राजावत, बंदना भदौरिया, आन्या जैन, प्रतीक्षा दुबे और खुशी दांगी शामिल हैं।

खबर मिलते ही जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को सभी खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता समेत विभिन्न संस्थाओं और खेल से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

बीएमसी हॉस्पिटल से 4 दिन के नवजात का अपहरण, 1 घंटे में सुरक्षित बरामद

Thu Aug 14 , 2025
सागर: सागर जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से अपह्रत चार दिन के नवजात शिशु को कर्रापुर से बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा गोपालगंज थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि बीएमसी हॉस्पिटल में […]

You May Like