स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: संजीब

विंध्यनगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एजे राजकुमार महाप्रबंधक, एम सुरेश महाप्रबंधक, एसके सिन्हा महाप्रबंधक , डॉ. बीके भराली महाप्रबंधक तथा रूमा दे शर्मा मानव संसाधन प्रमुख सहित विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, उनके परिजन एवं लगभग 150 जेम 2026 की बालिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संजीब कुमार साहा ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। शपथ का वाचन संजीब कुमार साहा परियोजना प्रमुख द्वारा अंग्रेजी में तथा एम सुरेश महाप्रबंधक द्वारा हिंदी में कराया गया। सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने प्रकृति संरक्षण, सतत विकास एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को पुन: सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। यह आयोजन हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Next Post

MP के सरकारी स्कूलों में बदलेगा नियम: अब बैंक खाते में पैसे नहीं, सीधे मिलेगी यूनिफॉर्म

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब छात्रों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म की राशि भेजने की बजाय उन्हें सीधे यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे सभी बच्चों को […]

You May Like