भिंड: एसबीआई बैंक से एक खाताधारक के खाते से 1.95 लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई जिसका खुलाशा आज हुआ। पीड़ित किसान ने आज शुक्रवार को मिहोना थाने में शिकायत कर पुलिस अधीक्षक से रकम वापस दिलाने को कहा है ।
मछंड चौकी क्षेत्र निवासी अरविंद पिता देवीदयाल ने बताया कि कुछ समय पहले उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया था। इसी बीच, रागिनी नाम की एक महिला ने उसी नंबर को अपने नाम पर चालू करवा लिया। चूंकि वही नंबर अरविंद के बैंक खाते से लिंक था, महिला ने इसका फायदा उठाकर फोन-पे और गूगल-पे के जरिए छह बार में 1.95 लाख रुपए निकाल लिए।बैंक जाने पर हुआ ठगी का खुलासा हुआ।
