नरसिंहपुर, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के नगवारा गांव में आज एक ट्रैक्टर में बैठे युवक की गिरने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर ट्रैक्टर, ट्रॉली में ईट भर कर नगवारा गांव से दूसरे गांव जा रहा था। तभी ट्रैक्टर पर बैठा युवक चंदन श्रीपाल (17) नगवारा गांव निवासी नीचे गिर गया और पीछे से ट्रॉली उसके ऊपर से निकल गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Next Post
पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के घर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon Feb 24 , 2025
बड़वानी, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री तथा बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के घर हुई चोरी के तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि बाला बच्चन के पलसूद थाना क्षेत्र के काँसेल ग्राम स्थित […]

You May Like
-
1 year ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
-
8 months ago
रांझी में पथराव, युवक घायल
