BMS की नवीन कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण

परासिया। भा.को.ख.म.संघ,म.प्र.,पेंच-कन्हान की नवीन कार्यसमिति के अध्यक्ष मोहित नामदेव, एवं महामंत्री निखीलेश राहा को विधिवत् पदभार ग्रहण करवाया गया

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ,म.प्र., पेंच-कन्हान की वर्ष-2025-26 हेतु नवीन कार्यसमिति गठन के पश्चात् 12 जुलाई 2025 को भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव एवं जिलामंत्री अर्जुन भारती एवं पेंच-कन्हान के अध्यक्ष रामसिंह बघेल, महामंत्री तेजप्रतापशाही , कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर यदुवंशी द्वारा पेंच-कन्हान के नवीन कार्यसमिति के अध्यक्ष मोहित नामदेव, महामंत्री निखीलेश राहा को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत करते हुये पदभार ग्रहण करवाते हुये पदाधिकारियों एवं कार्यकार्तओं द्वारा बधाई दी गई । तत्पश्चात् भगवान विश्वकर्मा की पूर्जा अर्चना उपरांत शिवबरण सिंह परमार की मूर्ति पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया ।

Next Post

बेटी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला पिता गिरफ्तार

Sat Jul 12 , 2025
सागर। सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडेला में युवती पर उसके ही पिता द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को घरेलू विवाद के चलते आरोपी अंडेला […]

You May Like