पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली 05 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.50 प्रतिशत लुढ़ककर 72.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

अरुन्धती शेवड़े ने लिया देहादान का संकल्प

Wed Feb 5 , 2025
सतना। सतना के शिक्षण जगत को लंबे समय तक प्रकाशित करने वाली ख्यातिनाम शिक्षिका श्रीमती अरुन्धती अरविन्द शेवड़े ने गत दिवस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ ए पी गर्ग को अपनी देहदान के संकल्प के दस्तावेज प्रस्तुत कर चिकित्सकीय विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु अपनी देह के दान का संकल्प लिया। […]

You May Like