जबलपुर: परियट नदी से जंगल के रास्ते आई सप्लाई लाइन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घन पटककर तोड़ दिया गया जिससे रांझी जलशोधन संयंत्र में पानी की सप्लाई कई घंटों प्रभावित रही और लोग पानी के लिए जूझते नजर आए। जानकारी के अनुसार पिपरिया से कुछ दूरी पर स्थित नारायणधाम के पास जंगल के रास्ते होते हुए परियट नदी की पाइप लाइन आई हुई है जिसे तोड़ दिया गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जल विभाग की टीम द्वारा रिपेयर कार्य कई घंटों की मशक्कत के बाद ठीक कर दिया गया।
इस संबंध में कमलेश श्रीवासतव, जल प्रभारी, नगर निगम ने नवभारत को बताया कि पिपरिया से आगे नारायणधाम के पास पानी की सीमेंट वाली लाइन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घन पटककर तोड़ दिया गया था। लाइन का सुधार कार्य कुछ घंटे की मशक्कत के बाद कर दिया गया है। घटना की शिकायत पुलिस में की जाएगी।
Next Post
कछपुरा ब्रिज को किया गया धूल रहित
Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर: नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के साथ मार्गों और पुल पुलियों और डिवाइडरों को धूल रहित करने धुलाई भी कराई जा रही है। इसी कड़ी में संभाग क्रमांक 2 के संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप […]

You May Like
-
4 months ago
छात्रों ने जाना डिजिटल लाइब्रेरी का महत्व
-
11 months ago
एयरपोर्ट संघ के चुनाव में सुरेन्द्र सूत्रकार अध्यक्ष बने
-
7 months ago
केरल ‘अत्यंत गरीबी मुक्त’ राज्य घोषित