पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगाई

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 28 वर्षीय रोहित ठाकुर निवासी ऋषि कॉलोनी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. पिता किशोर ठाकुर ने पुलिस को बताया कि रोहित ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी आठ माह की बेटी है. हाल ही में पत्नी से विवाद बढ़ गए थे.

बहू बेटे पर शक करती थी, ताने मारती थी और पैसों को लेकर झगड़े होते थे. शुक्रवार सुबह मां राधा ने कमरे में देखा तो रोहित फंदे पर लटका मिला. द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है.

Next Post

छतरपुर में अज्ञात कीड़े के काटने से बुजुर्ग की मौत

Sat Oct 25 , 2025
छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम दिदोनिया में गुरुवार को एक बुजुर्ग की मौत की दुखद घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग बेटू अहिरवार खेत में काम कर रहे थे कि अचानक अज्ञात कीड़े ने उन्हें काट लिया। इसके बाद परिजनों ने झाड़-फूंक कर इलाज की कोशिश […]

You May Like