तीसरी आंख के जरिए पकड़ाया शातिर वाहन चोर

जबलपुर: ओमती पुलिस ने शातिर वाहन चोर को सीसीटीव्ही कैमरे के जरिए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गगन प्रीत सिंह सलूजा 34 वर्ष निवासी होम साईंस कालेज के सामने लक्ष्मी बाग नेपियर टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मढाताल गुरूद्वारा के सामने खड़ी उसकी स्कूटी चोरी हो गई थी।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। चिन्हित करते हुये श्यामूद्दीन अंसारी 35 वर्ष निवासी अंसार नगर चौपड़ा बेनी सिंह की तलैया गोहलपुर को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी के कब्जे से चुराई हुई एक्सिस जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शातिर वाहन चोर है जिसके खिलाफ पूर्व से 7 अपराध दर्ज है।

Next Post

एपीके फाइल डाउनलोड करते खाते से उड़े 1.21 लाख

Fri Jan 23 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने एपीके फाइल डाउनलोड कर ली जिसके बाद उसका मोबाइल हैंक हो गया और खाते से 1 लाख 21 हजार रूपए उड़ा लिए गए। पुलिस ने बताया कि विकाश गुप्ता 24 वर्ष निवासी अमृत बिहारा विला एनएच 637 हाथीताल […]

You May Like