सोनम वांगचुक के समर्थन में सामाजिक संगठनों छात्रों ने रेली निकाल सौंपा ज्ञापन,नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा,दिवंगत विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता की उठाई मांग

पानसेमल। NEET परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले के विरोध में खेतिया एवं पानसेमल क्षेत्रवासियों ने पैदल रेली निकालकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार प्रज्ञा पाटीदार को ज्ञापन सौंपा है। रेली खेतिया से शुरू हुई जिसके बाद मुख्य मार्गो से होकर करीब 12 किलोमीटर पैदल चलकर पानसेमल पहुंची।बाबा साहब उद्यान में एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा पेपर लीक मामले का विरोध जताते हुए उपस्थितजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे एवं NEET परीक्षा पेपर लीक होनें पर जिन विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है उनके परिवारों को आर्थिक सहायता की मांग की है।प्रदर्शन कारियों ने जमकर नारेबाजी की एवं अपने विचार व्यक्त किए।रेली में खेतिया पानसेमल सहित आसपास के ग्रामों से सामाजिक संगठनों एवं छात्रों ने सहभागिता की।आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु थाना प्रभारी विजय रावत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Next Post

ईरानी वार्ताकार अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान लगातार दबाव में थे: अराघची

Mon Jul 20 , 2026
तेहरान, 20 जुलाई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान अपने देश के अधिकारियों पर बने भारी दबाव की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और इजरायल से मिलने वाली बार-बार की फौजी धमकियों के कारण ईरानी अधिकारियों के बीच हमेशा डर […]

You May Like