भाजपा से नाराज राठौर समाज फूलबाग पर धरने पर बैठा

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष पद पर नरसिंह राठौर की नियुक्ति, फिर दूसरे ही दिन हटाने से राठौर समाज आक्रोशित है। आक्रोशित समाज द्वारा आज रविवार को फूलबाग पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

समाज के अध्यक्ष रामवरन राठौर ने कहा कि भाजपा के फैसले एक व्यक्ति नहीं करता है, इसमें चुनाव अधिकारी और जनप्रतिनिधि के समन्वय से निर्णय होते हैं। राठौर समाज के साथ इस तरह का व्यवहार पार्टी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

Next Post

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती मुरैना आए

Sun Jan 5 , 2025
मुरैना: आज परमपूज्य जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज का मुरैना आगमन हुआ। उनकी अगवानी कर मुरैना के पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना सहित भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like