राशिफल-पंचांग : 03 मार्च 2026

पंचांग 03 मार्च 2026:-

रा.मि. 12 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा भौमवासरे शाम 4/33, मघा नक्षत्रे दिन 7/7, सुकर्मा योगे दिन 10/14, वव करणे सू.उ. 6/14, सू.अ. 5/46, चन्द्रचार सिंह, पर्व- स्नानदान पूर्णिमा, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 03 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में रूके कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में एवं प्रभाव में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में अचानक व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निजीदायित्वों की पूर्ति होगी.

——————————————————————

आज का भविष्य – मंगलवार 03 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चंचल और मिलनसार होगा. क्रोधी निडर और निर्णय के मामले में निपुण होगा. प्रत्येक कार्य अपने तरीके से पूर्ण करने वाला निष्ठा एवं लगन से कार्य करेगा. माता पिता का आदर करने वाला होगा. देश विदेश की यात्रा करेगा.

——————————————————————

मेष– मानसिक अस्थिता रहेगी. लेखन अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ– भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. संपत्ति विवाद में सफलतापूर्वक कार्य बनेगा. राजकीय कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी.

मिथुन– रूके कार्य बनने का योग है. आत्म विश्वास और मनोबल बना रहेगा. बना काम बिगड़ सकता है. आर्थिक योजनाओं की रूपरेखा बनेगी.

कर्क– पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा. सुख सम्मान एवं यश कीर्ति की प्राप्ति होगी. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं.

सिंह– मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी. मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद, के अवसर आयेंगे. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्यो में खर्च होगा.

कन्या– जमकरजायजाद संबंधी कामकाज बनेगा. व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा. मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनाव कम होगा.

तुला– श्रम प्रयास से अभीष्ट कार्यो की पूर्ति होगी. शुभ संदेश मिलेगा. लाभदायक महत्वपूर्ण कार्य बनेगा. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. साहस रहेगा.

वृश्चिक– मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे. आकस्मिक धन लाभ होगा. कार्यो की अधिकता रहेगी. विशिष्टजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा.

धनु- इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. पारिवारिक यात्रा सुखद एवं आनन्ददायक रहेगी.

मकर- आलस्य उदासीनता और कामकाज के प्रति अरूचि रहेगी. दैनिक कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. प्रियजनों से विवाद हो सकता है, वैवाहिक चर्चा होगी.

कुम्भ- मदद मिलने से कामकाज की राह आसान होगी. व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. प्रवास आदि का योग है.

मीन– व्यापारिक कार्यो में लगन, उत्साह बना रहेगा. प्रयास सफल होगा. मन में प्रसन्नता रहेगी. मनोनुकूल कार्य बनेगा. परिश्रम सार्थक होगा.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, धानु, नीलम, मोती, पुखराज, उड़द, घी, अलसी, तिल, गुड़, खांड़, कपास के भाव में वृद्धि होगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 1 मिनिट से 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 5736 है.

——————————————————————

Next Post

The Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल

Tue Mar 3 , 2026
द हंड्रेड लीग 2026 की प्लेयर नीलामी 12 मार्च को होगी। कुल 710 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 243 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। द हंड्रेड मेंस लीग 2026 के ऑक्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) […]

You May Like