सड़क हादसे में दो मृत, चार घायल

बालाघाट। कटंंगी वेयर हाऊस के पास सिवनी रोड पर एक कार चालक ने एक साथ दो मोटर साइकिल को टक्कर मारा जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार घायल हो गए। कटंंगी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पानडरवानी निवासी स्वरूपचन्द लांजेवार 54 वर्ष और उनकी पत्नी सकुन लांजेवार उर्म 45 वर्ष अपने रिश्तेदार के घर वरुण जा रहे थे तभी सिवनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी जिससे मौके पर ही स्वरुपचन्द की मौत हो गई और उनकी पत्नी ने कटंंगी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। दूसरी बाईक में सवार मानपुर लालबर्रा निवासी जोतेश पिता दिगम्बर जाति मरार उर्म 35 वर्ष शीतल पिता जोतेश 30 वर्ष, महिरा 6 वर्ष तथा यश चार वर्ष को गम्भीर चोटें आई हैं, उन्हें बालाघाट अस्पताल भेजा गया है। कटंंगी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

कमजोर व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: डॉ.राजेश

Sun Apr 19 , 2026
सीधी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत प्रांगण सिहावल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह सांसद डॉ.राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 83 जोड़ों का विवाह एवं […]

You May Like