भोपाल, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के बैकुंठ द्वार पर मची भगदड़ में श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
डॉ यादव ने कहा कि दुखद समाचार से हृदय व्यथित है। इस गहन दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति, परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
Next Post
यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी बधायी
Thu Jan 9 , 2025
भोपाल, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने कहा है कि देश, जीवन शैली और परिस्थितियों में विभिन्नता के बावजूद भारतीय संस्कृति और मानवता के धागे से सभी भारतीय हमेशा समरस रहे हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
1 year ago
कूनो में आज छोड़ी जाएगी मादा चीता गामिनी
-
3 weeks ago
शासकीय आम रास्ते पर अवैध कब्जे से बवाल
-
2 months ago
वक्फ ने सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से शामिल किया
