छिंदवाड़ा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज़ादी के बाद भारत को आगे बढ़ाने का निरंतर कार्य किया है।
कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ संघर्ष कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों पर चलते हुए लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए आगे भी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
