पुल से पहली बार ऊपर बही गाड़गंगा नदी

खिलचीपुर: लगातार हुई बारिश से गाड़गंगा नदी में जलस्तर बडने लगा जिससे नदी पुल के उपर आ गई. हालात को देखते हुए पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेड लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी. लेकिन कई लोगों जान जोखिम में डालकर पुल पार करते रहे. पुल पर तेज बहाव के बीच कुछ युवक बहते पानी में खड़े होकर मछलियां पकड़ते नजर आए. वहीं कई लोग पानी के तेज बहाव के बावजूद पैदल ही पुल पार करते रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की लेकिंन वह नहीं माने.
बारिश के कारण गाड़गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था. जिससे पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया. ऐसे हालात में पुल पार करना बेहद खतरनाक माना जा रहा था.
थाना प्रभारी कमल गेहलोत ने लोगों से अपील की है कि नदी का जलस्तर सामान्य होने तक कोई भी व्यक्ति पुल पार करने या बहते पानी में उतरने की कोशिश न करे. उन्होंने कहा कि कुछ मिनट का इंतजार सुरक्षित है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही जीवनभर का दर्द दे सकती है. साथ ही याद दिलाया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में ऐसे जोखिम के कारण कई हादसे सामने आते हैं.
महिलाओं में नाराजगी
कॉलोनी की श्रीमती किरण राठौर, नीलू भीलाला, हेमलता नायर, मंजू राठौर, सिया पटेल, आकृति, उत्तरा नेटा एवं कमलेश पुष्पपद सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने के कारण उन्हें पीने के पानी और घरेलू कार्यों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है. उन्होंने जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधारकर नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है.
इंजि. जितेंद्र
विजयवर्गीयनगर पालिका, राजगढ़

Next Post

एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कहा, राजनीतिक दबाव में दर्ज हुई एफआईआर

Thu Jul 23 , 2026
जबलपुर:मालवीय चौक पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिसिया कार्रवाई के बाद शहर में सियासी पारा चढ़ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज, शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव […]

You May Like