गुजरात ने ओडिशा को 100 रनों से हराया

जयपुर (वार्ता) हेमांग पटेल (48), उर्विल पटेल (45) और रवि बिश्नोई (40 रन/चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात ने विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप ए में खेले गये मुकाबले में ओडिशा को 100 रनों से हरा दिया है।

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की शुरुआत खराब रही और उसने 14 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान संदीप पटनायक और अभिषेक राउत ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी हुई। विशाल जायसवाल ने संदीप पटनायक(42) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रवि बिश्नोई ने कार्तिक बिसवाल (नौ) और अभिषेक राउत (48) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ओडिशा का कोई भी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। आशीर्वाद स्वैन(17) रन बनाकर आउट हुये। ओडिशा के सात बल्लेबाज दहाई आकंड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गुजरात ने ओडिशा को 38.2 ओवर में 152 रन पर समेट कर मुकाबला 100 रनों से जीत लिया।

गुजरात की ओर से रवि विश्नोई ने चार, और चिंतन गजा ने तीन विकेट लिये। अरजान नागवासवाला, अक्षर पटेल और विशाल जायसवाल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले ओडिशा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने लिए हेमांग पटेल 55 गेदों में (48), उर्विल पटेल 31 गेंदों में (45) और रवि बिश्नोई 56 गेंदों में (40) रन बनाये। वहीं उमंग कुमार (32), आर्य देसाई (30), अक्षर पटेल(18), विशाल जायसवाल (14), अरजान नागवासवाला (नाबाद 12) के योगदान दिया। ओडिशा के गेंदबाजों ने गुजरात को 47.5 ओवरों में 252 रन पर सिमट दिया था।

ओडिशा की ओर से तापस दास ने तीन विकेट लिये। प्रयास सिह को दो विकेट मिले। राजेश मोहंती, जमला माहपात्रा, कार्तिक बिसवाल, सुमित शर्मा और अभिषेक राउत ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

भाजपा सरकार में नए खनन घोटाले का खुलासा : हुड्डा

Mon Jan 6 , 2025
चंडीगढ़, (वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अवैध खनन घोटाले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में हुए हज़ारो करोड़ के नए खनन घोटाले का खुलासा हुआ है। श्री हुड्डा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट और एफआईआर से खुलासा हुआ है कि नूंह स्थित अरावली […]

You May Like