जिला सहकारी बैंक को एक साल में हुआ साढ़े 56 करोड़ का फायदा

सतना : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए उनके निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके, इसलिए उन्हें सहकारी समितियों से जोड़ने की दिशा में 20 अप्रैल से शुरू हुए सदस्यता महा अभियान से जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश के संभागीय स्तर पर दौरा किया है और आज अपने जिला स्तर पर आरंभ किए गए सदस्यता अभियान में शामिल हुए। श्री यादव ने कहा कि सभी समिति प्रबंधक सहकारी आंदोलन की रीढ़ की हड्डी हैं और सरकार एवं जनता के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश की दूरस्थ अंचल तक जुड़ा हुआ प्रत्येक किसान सहकारी समिति का सदस्य बने। इसके लिए उन्हें अपने मृदुभाषी व्यवहार एवं कार्य प्रणाली से उनको जोड़ने का सकारात्मक प्रयास करना बहुत आवश्यक है। सतना में सदस्यता अभियान की प्रगति पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पहले रबि और खरीफ फसलों के लिए 6 माह की अवधि हेतु 0ः पर ऋण उपलब्ध कराया जाता था, जिससे किसानों को कुछ व्यावहारिक परेशानी का सामना करना पड़ता था किंतु हमारे आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अब इसकी अवधि एक वर्ष कर दी है। अब किसान 0ः ब्याज पर ₹3 लाख साल भर के अंदर चुकाकर अगले वर्ष पुनः ऋण प्राप्त कर सकता है। श्री यादव ने यह भी कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने 0ः पर ब्याज देने का अद्भुत प्रयास किया है वरना आज से 18 वर्ष पूर्व किसानों को 18ः ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो पाता था। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.सी. शर्मा द्वारा बैंक की गतिविधियों, बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं बैंक द्वारा विगत 03 वर्षाे में क्रियान्वित की गई योजनाओं जैसे – ऋण वितरण, खाद वितरण डिपाजिट बृद्धि सदस्यता महाअभियान, बृक्षारोपण, ऋण वसूली, समितियों में आयोजित चौपाल आदि समस्त गतिविधियों का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

प्रत्येक क्षेत्र में बैंक द्वारा विगत 03 वर्षों में प्रगति की गई है। बैंक विगत दो वर्षों से सतत् लाभ में है, वर्ष 2026 पर बैंक द्वारा रू. 56.34 करोड का लाभ अर्जित किया गया है, इसकी जानकारी प्रस्तुत की गई। सतना जिले के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री राम खेलावन पटेल, बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकर चतुर्वेदी, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अनिल जायसवाल, विनोद तिवारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासक अपेक्स बैंक इसी अनुक्रम में मैहर जिले के भ्रमण हेतु रवाना हुए और माँ शारदा के दर्शन पश्चात सर्किट हाउस मैहर में बैंक अधिकारियों से बैंक एवं समितियों की जानकारी ली। इस अवसर पर मैहर सर्किट हाउस में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, विपणन अध्यक्ष जनार्दन शुक्ला, सहकारी नेता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

दूध-घी में मिलावट पर शिकंजा: सागर में गोवर्धन प्योर काऊ घी जप्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Mon Aug 10 , 2026
सागर। सागर जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा मल्लापुरा, तुलसीनगर […]

You May Like