सागर। सागर जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा मल्लापुरा, तुलसीनगर वार्ड स्थित ‘कृष्णा इंटरप्राइजेस’ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म से ‘गोवर्धन प्योर काऊ घी’ (Gowardhan Pure Cow Ghee) का खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूना लिया गया तथा संदेह के आधार पर 500 ml के 36 जार (कुल 18 लीटर), अनुमानित कीमत ₹ 16,000/- को जप्त कर सील किया गया। जप्त नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है।
