नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन, घटिया निर्माण पर ठेकेदार को दी चेतावनी

सागर। सूबेदार वार्ड में गुलाब बाबा मंदिर से शीतला माता मंदिर तक चल रहे नाली निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में सामने आई कुछ कमियों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता तत्काल सुधारने तथा निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का जायजा लिया। इस दौरान मसाले में मिट्टी मिलाकर कार्य किए जाने तथा कंक्रीट मशीन का उपयोग नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई।निर्माण कार्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार से जानकारी ली और स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासकीय राशि से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग किया जाए तथा तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।विधायक जैन ने कहा कि क्षेत्र में नाली निर्माण का मुख्य उद्देश्य जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाना और स्थानीय नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। ऐसे में यदि निर्माण कार्य ही गुणवत्तापूर्ण नहीं होगा तो उसका अपेक्षित लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाएगा।उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता के हित के लिए किए जाते हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा घटिया निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही कराया जाए तथा जिन स्थानों पर गुणवत्ता में कमी पाई गई है, वहां आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।विधायक ने निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों को कम से कम असुविधा हो और कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं स्थायी जल निकासी की सुविधा प्राप्त हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने अधिकारियों से भी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य स्वीकृत प्राक्कलन एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही हो।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने स्थानीय नागरिकों से भी निर्माण कार्य एवं क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

Next Post

जटाशंकर धाम के लिए निकली 11वीं कांवड़ यात्रा

Mon Aug 10 , 2026
छतरपुर। सावन माह में छतरपुर से जटाशंकर धाम के लिए 11वीं विशाल बुंदेलखंडी कांवड़ यात्रा रविवार को रवाना हुई। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू भैया’ एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना गुड्डू सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ियों ने पूजा-अर्चना […]

You May Like