जटाशंकर धाम के लिए निकली 11वीं कांवड़ यात्रा

छतरपुर। सावन माह में छतरपुर से जटाशंकर धाम के लिए 11वीं विशाल बुंदेलखंडी कांवड़ यात्रा रविवार को रवाना हुई। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू भैया’ एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना गुड्डू सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कांवड़ियों ने पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ उठाई और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जटाशंकर धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं।

आज सोमवार को जटाशंकर धाम पहुंचकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में धार्मिक आस्था के साथ बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

 

 

Next Post

केन-बेतवा लिंक व रेल लाइन प्रभावितों को राहत: 62 विकास परियोजना प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

Mon Aug 10 , 2026
छतरपुर। नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने पदभार ग्रहण करते ही केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास राशि स्वीकृत की है। परियोजना से प्रभावित पांच ग्रामों के 59 व्यक्तियों के लिए कुल 7 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम सुकवाहा के […]

You May Like