ब्यावरा:शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.अध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण उपाध्याय के तत्वावधान में समाज की धर्मशाला परिसर में गरबा का एक भव्य शानदार आयोजन शरद पूर्णिमा पर रखा गया.
जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही.पारंपरिक परिधान में गरबा की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. एक सुंदर और शानदार आयोजन हुआ. अध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा द्वारा धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया.
