बरगी बांध के पांच गेट खुले

जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने पांच जल द्वार शुक्रवार शाम को एक-एक मीटर तक खोल दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.90 मीटर दर्ज किया गया। बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 मीटर के विरुद्ध वर्तमान में 3217 मीटर (101.16 प्रतिशत) जल भंडारित है।

वर्तमान में बांध में पानी की आवक 763 क्यूमेक है। जलभराव क्षेत्र में वर्षा एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने शाम 6 बजे बांध के जल द्वारों से 780 क्यूमेक पानी छोडा जा रहा इससे माँ नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग 3 से 4 फीट की वृद्धि होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को आवश्यकता अनुसार कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। परियोजना प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखेने का अनुरोध किया है।

Next Post

इंदौर में अखाड़ों और झांकियों का कारवां शुरू.. कलेक्टर ने पूजन कर रवाना की खजराना गणेश की झांकी

Fri Sep 25 , 2026
इंदौर। अनंत चतुर्दशी के ऐतिहासिक चल समारोह का आगाज हो गया है। ठीक शाम 6 बजे कलेक्टर ने श्री खजराना गणेश मंदिर की भव्य झांकी का पूजन कर उसे रवाना किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर, स्मार्ट सिटी सीईओ, अपर कलेक्टर समेत जिला प्रशासन और नगर निगम के कई वरिष्ठ […]

You May Like